Encyclosphere.org ENCYCLOREADER
  supported by EncyclosphereKSF

मंगलम दंगलम

From Wikipedia_hi - Reading time: 2 min

मंगलम दंगलम - कभी प्यार कभी वार
शैली हास्य
निर्माण का देश भारत
मूल भाषा(एं) हिन्दी
सत्र संख्या 1
प्रकरणों की संख्या 1 अप्रैल 2019 को 100
निर्माण
स्थल मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
कैमरा सेटअप बहु-कैमरा
प्रसारण अवधि लगभग 22 मिनट
निर्माण कंपनी विनियार्ड फिल्म्स
प्रसारण
मूल चैनल सब टीवी
मूल प्रसारण नवम्बर 13, 2018 (2018-11-13) – वर्तमान

मंगलम दंगलम ससुर-दामाद के नोकझोंक पर आधारित एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। इसका प्रसारण सोनी के सब टीवी पर 13 नवम्बर 2018 से रात 7:30 बजे शुरू हुआ। इसमें करणवीर शर्मा, मनोज जोशी और मनीषा रावत मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

कहानी[संपादित करें]

ये कहानी ससुर-दामाद के प्यार और टकरार भरे रिश्ते की है। एक अमीर व्यापारी, संजीव की बेटी, रूमी (मनीषा रावत) और अर्जुन (करणवीर शर्मा) एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। जब रूमी और अर्जुन के प्यार के बारे में उनके परिवार वालों को पता चलता है तो रूमी के पिता और अर्जुन की माँ को छोड़ कर सभी लोग खुश होते हैं। काफी मुश्किलों के बाद उन दोनों की शादी हो जाती है, पर संजीव दिल के दौरे का नाटक करता है, जिसके बाद अर्जुन वहीं पर उनकी सेहत ठीक होने तक रुकने का फैसला करता है। अर्जुन की माँ को पता चलता है कि संजीव ने दिल के दौरे का नाटक किया था, तो वो भी अपने परिवार सहित उसके घर में रहने आ जाती है।

कलाकार[संपादित करें]

  • मनोज जोशी — संजीव सकलेचा[1]
  • करणवीर शर्मा — अर्जुन उर्फ नागार्जुन कुट्टी[2]
  • मनीषा रावत — रूमी सकलेचा [3]
  • अंजलि गुप्‍ता — संगीता सकलेचा, रूमी की माँ
  • अनीता कुलकर्णी — चारुलता कुट्टी, अर्जुन की माँ
  • अभय कुलकर्णी — वेंकटेश कुट्टी, अर्जुन के पिता
  • शुभा खोटे — रूमी की दादी
  • नेहल वाडोलिया
  • कृतिका शर्मा — अर्जुन की बहन
  • प्रविष्‍ट मिश्रा — रूमी का भाई

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Revealed! Launch date of SAB TV's Mangalam Dangalam". टेली चक्कर. 24 अक्टूबर 2018. मूल से 29 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अक्टूबर 2018.
  2. "सब टीवी पर शुरू हो रहा 'मंगलम दंगलम- कभी प्यार कभी वार' जिसमें ससुर-दामाद की होगी नोकझोंक". एबीपी न्यूज़. 18 अक्टूबर 2018. अभिगमन तिथि 28 अक्टूबर 2018. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  3. "दामाद-ससुर के बीच प्यार-नफरत की कहानी मंगलम दंगलम". अमर उजाला. 25 अक्टूबर 2018. मूल से 26 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अक्टूबर 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

This article is licensed under CC BY-SA 3.0.
Original source: https://hi.wikipedia.org/wiki/मंगलम दंगलम
Status: article is cached
Encyclosphere.org EncycloReader is supported by the EncyclosphereKSF