From Wikipedia_hi - Reading time: 2 min| सीरी किला | |
|---|---|
Siri Fort | |
| नई दिल्ली in | |
सीरी किले का दक्षिणी द्वार, पंचशील पार्क के समीप | |
सीरी किला | |
| निर्देशांक | 28°33′09″N 77°13′25″E / 28.5524°N 77.2235°E |
| स्थल जानकारी | |
| नियंत्रक | भारत सरकार |
| जनप्रवेश | हाँ |
| दशा | खण्डहर |
| स्थल इतिहास | |
| निर्मित | लगभग 1303 |
| निर्माता | ख़िलजी वंश |
| सामग्री | पत्थर व ईट |
| ध्वंस | 1540–1545 |
| युद्ध/संग्राम | दिल्ली पर मंगोल आक्रमण |
सीरी किला (Siri Fort) भारत के नई दिल्ली नगर में स्थित एक दुर्ग है। इसका निर्माण मध्यकालीन दिल्ली के दूसरे नगर में सन् 1303 में हुआ था। यह दुर्ग अलाउद्दीन खिलजी द्वारा मंगोल आक्रमण से बचने के लिए बनाया गया था। अब यह खण्डहर अवस्था में है और यहाँ एशियाई खेल ग्राम परिसर है।[1][2][3]
खिलजी वंश के संस्थापक जलालउद्दीन फिरोज़ खिलजी था उसके बाद खिलजी साम्राज्य को दक्षिण तक बढ़ाने में अलाउद्दीन खिलजी का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। सीरी का किला मुख्य रूप से एक दुर्ग के रूप में है जिसकी तुलना राय पिथौरा किले से करी जा सकती है जो वर्तमान में महरौली के पास स्थित है। खिलजी वंश दिल्ली सल्तनत के पांच मुख्य वंश में से एक था जो गुलाम वंश के समाप्त होने के बाद जलालुद्दीन खिलजी के द्वारा स्थापित किया गया था। सीरी का किला मुख्य रूप से मंगोलों के द्वारा होने वाले आक्रमण से दिल्ली सल्तनत को महफूज रखना था। इस किले में खिलजी वंश की वास्तुकला का एक रूप देखने को मिलता है तथा भारतीय-ईरानियन मिश्रित कला का रूप देखने को मिलता है।